यमुना नगरः प्लाइवुड की दुनिया

  •  यमुना नगर, जहाँ की हरियाली में पापुलर का सबसे बड़ा योगदान है।
  •  यमुना नगर, जहाँ सुबह सुबह टिम्बर का बाजार लगता हैं
  •  यमुना नगर वह शहर जहाँ देश की प्लाइवुड का सबसे बड़ा उत्पादन है।
  • यमुना नगर, वह शहर जिसका नाम यमुना ‘प्लाइ’ नगर होना चाहिए।
  • शहर में घुसते ही हमें चारों ओर प्लाई के अलावा कुछ नहीं दिखता। इस शहर की रग–रग में प्लाइवुड दौड़ता है। इस शहर का सबसे ज्यादा व्यापार प्लाइवुड और उस से संबंधित चीजों में होता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस शहर के करीब ढाई लाख लोगों में से डेढ लाख लोग प्लाइवुड व्यापार से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। शहर में करीब 400 मीलें प्लाइवुड व्यापार से जुड़ी हुई है जिसमें से 300 से 350 मीलें प्लाइवुड में हैं और 50 से 100 मीलें सहायक व्यापार में हैं। इस प्लाइवुड हब का राष्ट्रीय प्लाइवुड उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत से भी ज्यादा योगदान है।

    कच्ची लकड़ी उगने वाली जगहों से निकट होने के कारण यह शहर भारत के बाकी प्लाइवुड हबों से आगे है। यह क्षेत्र चारों तरफ से लकड़ी उगाने वाले किसानों से घिरा हुआ है। प्रयाप्त मात्रा में कच्ची लकड़ी मिलने की वजह से यहाँ लकड़ी की दो मंडियाँ भी हैं। ज्यादा लकड़ी की मीलों की वजह से यहाँ कई लकड़ी संबंधित व्यापारों का आगमन भी हुआ है। इन्हीं सब कारणों की वहज से विभिन्न डीलर भी यहाँ आकर बस गए हैं। इस शहर की उन्नती की एक और वहज यहाँ के उद्योगपति भी है। इन लोगों की साहसी व निडर दृष्टिकोण की वजह से ये लोग प्लाइवुड इंडस्ट्री के राजा बनने की क्षमता रखते हैं।


    और समाचार पढ़ें
     
    Member Login
    User Name : Password :



    Facts

    16 October, 1989

    Yamunanagar was formed as a new district of Haryana on 16 oct, 1989. Earlier it was a part of Ambala district.
    ...read more
    हिन्दी में पढ़ें

    Large Scale Industries

    The town has many large industries of plywood, paper, sugar and metal. Saraswati Sugarmill, the biggest sugarmill in Asia, is located here.
    ...read more
    हिन्दी में पढ़ें